गिरिडीह : जमुआ प्रखंड के बलगो पंचायत के पर्वतों गाँव में कांग्रेस का सदस्यता अभियान प्रखंड महामंत्री के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान कइयों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। अभियान में बतौर मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा, विशिष्ट अतिथि जमुआ विधानसभा प्रभारी सतीश केडिया, एआईसीसी सदस्य डॉ मंजू कुमारी व जमुआ प्रखंड अध्यक्ष महशर इमाम मौजूद थे। अभियान के दौरान गांव के ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं से अतिथियों को अवगत करवाया । ग्रामीणों ने बताया कि उनका ग्राम मुख्य मार्ग से दूर होने के कारण आज तक अव्यवस्था का दंश झेल रहा है। आने जाने का रास्ता नहीं बना है, स्वास्थ्य सुविधा का अभाव है। जिलाध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि हर समस्याओं को दूर कराने का उनका प्रयास होगा। स्वास्थ्य मंत्री के प्रयास से यहां एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुलवाने के काम करेंगे। मौके पर एआईसीसी सदस्य मंजू कुमारी ने बताया की वेलोग सदैव जनता की सेवा के लिए उपलब्ध हैं। विधानसभा प्रभारी सतीश केडिया ने बताया कि पिछली रघुवर सरकार ने झारखंड का वित्त विभाग चौपट कर दिया था जिसे हमारी सरकार ने सही करने का काम किया है। अब आगे सभी प्रकार के विकास कार्यों को तेज गति से चलाया जाएगा जिसमें आपलोगों की सिंचाई की समस्या को ध्यान में रखा जाएगा। मौके पर विवेक आनंद कुशवाहा, कामदेव राम, बिपिन पंडित, बबलू चंद्रवंशी, नारायण कुमार, भुनेश्वर मुर्मू, कार्तिक राम, कैलाश राम, सुखदेव राम, आशीष वर्मा, भोला महतो, रामचन्द्र महतो, रोहणी देवी, जानकी देवी, अंजनी देवी, पार्वती देवी, द्रोपती देवी, अदिति देवी समेत सैकड़ो महिला एवं पुरुष उपस्थित थे।