गिरिडीह : अभाविप गिरीडीह जिला की बैठक खंडोली स्थित एकल विद्यालय में हुई। अभाविप के प्रदेश संगठन मंत्री ज्ञानवल्यक शुक्ला की उपस्थिति में बैठक हुई। बैठक में शुक्ला ने अभाविप के स्थापना व इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। इसके बाद नगर इकाई के गठन की घोषणा की. नगर इकाई की घोषणा विभाग प्रमुख डॉ मिथलेश तथा जिला संयोजक कुमार गौरव ने किया। जिसमें नगर अध्यक्ष प्रो आशा कुमारी रजवार, उपाध्यक्ष शिक्षक गौरव गगन व कुमारी सोनम एवं आकाश श्रीवास्तव के नगर मंत्री बनाने की घोषणा की गई। इसके अलावा नगर सह मंत्री आशीष सिंह, अक्षय कुमार, भोला राम, प्रदुमन यादव, राहुल बर्णवाल, नगर मीडिया प्रभारी शुभम बर्णवाल नगर एसएफडी प्रमुख रोशन चंद्रवंशी, नगर सोशल मीडिया प्रभारी मंटू मोदी तथा नगर कार्यसमिति सदस्य की घोषणा की गई।
गिरिडीह कॉलेज व महिला कॉलेज कार्यकारिणी की घोषणा
इसके अलावा गिरिडीह कॉलेज व महिला कॉलेज के कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। गिरिडीह कॉलेज के अध्यक्ष प्रमेन्द्र पटेल बनाए गए। वहीं कॉलेज मंत्री उज्जवल तिवारी, कॉलेज सह मंत्री सचिन, आयूष, पूजा तथा सुमन किस्कू को बनाया गया। महिला कॉलेज की अध्यक्ष सुष्मिता कुमारी बनी। वहीं उपाध्यक्ष रजनी, पार्वती व नूतन, कॉलेज मंत्री भावनी कुमारी, कॉलेज सह मंत्री खुशी, निधि, प्रियांशी कुमारी को बनाया गया। बैठक में अभाविप के सभी आयाम प्रमुख रोशन सिंह, विश्वविद्यालय सह संयोजक कृष्णा त्रिवेदी, विभाग संयोजक दीपक साव, जिला संयोजक कुमार गौरव, प्रदेश कार्यकारिणी सदयस्य प्रो विनीता कुमारी, आदर्श तर्वे, अविनाश विश्वकर्मा, विजय ओझा, विशाल त्रिवेदी समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.