गिरिडीह : जिला भाजपा में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दूबे की कार्यशैली के खिलाफ विक्षुब्ध कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के समक्ष धरना दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे की बर्खास्तगी की मांग को लेकर आज सुबह से लोग धरना पर बैठ गए। भाजपा नेता भागीरथ मंडल की अगुवाई में जिलाध्यक्ष के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया। मौके पर पूर्व जिला महामंत्री रंजन सिन्हा, पूर्व जिला मंत्री सुनीत सिंह, जयमंगल राय, एंथोनी स्वामी, गोपाल विश्वकर्मा, अरुण राणा, अंजू सोनी, प्रेमा तिवारी, रीना मण्डल, सरिता देवी, संजय सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष सदानंद वर्मा, मुकेश साव, ओमप्रकाश गुप्ता आदि उपस्थित थे।