गिरिडीह : नगर निगम के महापौर सुनील पासवान ने आज आगामी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर विभिन्न छठ घाटों में हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। महापौर ने इस क्रम में गिरिडीह के सबसे मशहूर अरगाघाट में लगाए गए घाटों में हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया और कार्यों को तय सीमा से पहले समाप्त करने का निर्देश दिया।