गिरिडीह : सदर प्रखंड के बनियाडीह दुर्गा मंदिर में राम विवाह के उपलक्ष्य पर शनिवार को 24 घंटे का रामचरितमानस मानस पाठ शुरू हुआ। पाठ के शुरू होते ही आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया। रामचरितमानस पाठ के मंत्रोच्चार से दिनभर वातावरण गूंजता रहा। पाठ में बनियाडीह व आसपास की दर्जनों महिलाएं शामिल हुई। वही देर शाम दुर्गा मंडप में झांकी निकाली गई। जिंसमे बच्चों ने रामसीता का वेशभूषा धारण कर लोगों का मन मोह लिया। बनियाडीह दुर्गामंडप से निकाली गई झांकी पुरे बनियाडीह इलाके का भृमण किया। इस दौरान ठढ़ के बीच लोग झांकी देखने व पाठ में भाग लेने के लिए आतुर दिखे। दुर्गामंडप में पंडित प्रमोद मिश्रा, निरंजन मिश्रा व चंद्रशेखर मिश्रा ने रामचरितमानस पाठ की. पाठ के सफल आयोजन में कनक सिंह, सूर्यकला सिंह, आशा देवी, प्रतिमा देवी, सरिता देवी, रीना देवी समेत कई महिलाएं लगी हुई है। रविवार को हवन के साथ रामचरितमानस पाठ का समापन