
गिरिडीह : गिरिडीह कोलियरी क्षेत्र में अवैध माइंस के खिलाफ डोजरिंग अभियान जारी है। सोमवार को कबरीबाद माइंस के अगल बगल संचालित अवैध माइंस के मुहाने की भराई की गई। सीसीएल एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त अभियान में मुर्गीयाटेंगरी में अवैध खंता की डोजरिंग हुई। सेफ्टी अफसर अकरम खान ने बताया कि उक्त इलाके में 17 अवैध खंतो को बंद किया गया है। अभियान में कबरीबाद माइंस मैनेजर आरपी यादव, एफ़एम सुधांशु समेत पुलिस के जवान मौजूद थे।