गिरिडीह : सदर प्रखंड के मटरूखा में शुक्रवार की रात को हाथियों ने उत्पात मचाया। इससे ग्रामीणों में दहशत है। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीण शिबू मंडल ने बताया कि शुक्रवार की रात को अचानक हाथियों के गांव में आने की जानकारी मिली। उन्होंने बताया कि हाथियों ने गुनु मंडल व मधुसूदन मंडल की चाहरदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी पर ग्रामीण अपने अपने घरों से बाहर निकले। इस बीच अंधेरा रहने के कारण हाथी का पता नहीं चल सका।